फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पिकअप के नीचे का हिस्सा काटकर बनाया था चेंबर, बिहार ले जा रहे थे शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
अंग्रेजी शराब के 2008 पाउच के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन सीज
विज्ञापन

नंबर गेम :
2.40 लाख है कीमत

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। पिकअप के पीछे की बॉडी के नीचे के हिस्से को काटकर उसे चेंबर जैसा रूप देकर अंग्रेजी शराब की खेप बिहार ले जा रहे दो आरोपियों को लंका थाने की पुलिस ने डाफी में नेशनल हाईवे से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिहार के वैशाली जिले के गंगा बृज थाने के तिरसियादिया निवासी लगन देव दास और आमोद कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से अंग्रेजी शराब के 2008 पाउच बरामद किए गए हैं। शराब की कीमत 2,40,960 है।
विज्ञापन

लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो लोग पिकअप में शराब की खेप बिहार ले जा रहे हैं। डाफी इलाके में रमना चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार और दरोगा मनोज राजपूत के साथ चेकिंग शुरू कराई गई। इसी दौरान दोनों पकड़े गए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उत्तर प्रदेश से शराब बिहार ले जाते हैं और ज्यादा दाम में बेचते हैं। शराब वह मिर्जामुराद क्षेत्र से लेकर बिहार जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें