फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बेटी को उसके दोस्त के साथ देख पिता ने खोया आपा, सरेराह किया ऐसा काम, लोग सहम उठे

Thu, 20 Apr 2023 10:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बेटी को उसके दोस्त के साथ देख कर आगबबूला हुए पिता ने आपा खो दिया। सरेराह उसने हत्या की नीयत से फायरिंग कर दी। संयोग अच्छा रहा कि गोली किसी को नहीं लगी। बीच सड़क पर गोलीबारी से लोग सहम उठे। घटना वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के पास की है। 
विज्ञापन
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के समीप की घटना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के समीप बेटी को उसके दोस्त के साथ देख कर आगबबूला हुए पिता ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। समीप ही मौजूद पुलिस कर्मियों ने फायरिंग करने के आरोपी को पकड़ लिया। फायरिंग करने के आरोपी की पहचान नेवादा सुंदरपुर में रहने वाले और बलिया जिले के रसड़ा थाना के जेवनिया के मूल निवासी सुधीर कुमार सिंह के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


सुधीर की लाइसेंसी रिवॉल्वर और पांच कारतूस पुलिस ने जब्त कर लिया है। लंका थानाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि सुधीर कुमार सिंह की पुत्री बुधवार को अपने घर से कहीं गई थी। सुधीर अपनी बेटी को खोज रहा था, लेकिन उसका पता नहीं लग पा रहा था।

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के समीप सुधीर ने अपनी पुत्री को उसके दोस्त को देखा तो वह आगबबूला हो उठा और उसने अपने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दी। संयोग अच्छा था कि असलहे से निकली गोली से कोई हताहत नहीं हुआ। गोली चलने की सूचना से लोग सहम उठे।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बिहार की गायिका के साथ बनारस में दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, पीड़िता बोली- प्यार के नाम पर धोखा

विज्ञापन

सुधीर को समीप ही मौजूद बीएचयू के सुरक्षा कर्मियों की मदद से नगवा चौकी प्रभारी मिथिलेश कुमार और उनके साथी पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। सुधीर को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। सुधीर के असलहे का लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें