फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fast track court: पड़ोसी की हत्या में दोषी को उम्रकैद की सजा, जुर्माना भी लगाया, चाकू से किया था हमला

Fri, 23 Dec 2022 09:55 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एडीजीसी मनोज गुप्ता और वादिनी के अधिवक्ता देवेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा निवासी गुड़िया देवी ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि वह किराये पर रहती थी। अभियुक्त सुनील भी पड़ोस में रहता था। 12 अप्रैल 2019 को उसके पति विजय खाना खाकर कमरे के सामने चारपाई पर सो रहे थे।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के फास्ट ट्रैक कोर्ट की न्यायाधीश आराधना कुशवाहा ने पड़ोसी की हत्या के दोषी सुनील को उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। एडीजीसी मनोज गुप्ता और वादिनी के अधिवक्ता देवेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा निवासी गुड़िया देवी ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि वह किराये पर रहती थी। अभियुक्त सुनील भी पड़ोस में रहता था। 12 अप्रैल 2019 को उसके पति विजय खाना खाकर कमरे के सामने चारपाई पर सो रहे थे। पुरानी रंजिश में सुनील ने चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान हाल में विजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र दाखिल किया। कोर्ट ने दोनो पक्षों को सुनने व पत्रावली के अवलोकन के बाद सुनील को दोषी पाया और सजा सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें