वाराणसी में पिछले सप्ताह बर्फीली हवाओं के चलने के बाद शुक्रवार सुबह हवा की रफ्तार थोड़ी कम रही। कोहरा तो नहीं दिखा लेकिन सुबह से ही तेज धूप होने से लोगों ने राहत महसूस की। न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। धूप इतनी तेज रही कि घाटों से लेकर घरों पर भी लोग धूप सेंकते नजर आए। हालांकि उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से गलन बरकरार रही। इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के
अनुसार अभी कोहरे का असर दो-तीन दिन देखने को मिलेगा।