फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं की फसल पर मंडराया संकट

विज्ञापन
सारनाथ में गेंहूं की कटी पड़ी फसल समेटते किसान। अमर उजाला - फोटो : संवाद
विज्ञापन
वाराणसी। मौसम ने शुक्रवार को अचानक करवट बदली और तेज आंधी, धूलभरी हवाओं व बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। गेहूं की तैयार खड़ी फसल झुक गई और कटकर खेतों में रखी फसल भीग गई। खेतों में बिखरी मेहनत देख किसानों के चेहरों पर चिंता साफ नजर आई। कछवा रोड क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से ठटरा, गुड़िया, बिहड़ा, चित्रसेनपुर और पूरे चैतन्य गांवों में गेहूं की फसल प्रभावित हुई।
विज्ञापन

चोलापुर क्षेत्र में आंधी और बूंदाबांदी से कटाई और मड़ाई का काम ठप हो गया। तेज हवा के कारण खेतों में काटकर रखी गेहूं की डांठ बिखर गई और भूसा उड़ गया। चौबेपुर क्षेत्र में भी हालात कुछ ऐसे ही रहे। चिरईगांव क्षेत्र में भी ऐसी ही स्थिति रही।
72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर पर करें फोन
कृषि विभाग ने भी किसानों को सतर्क करते हुए कहा है कि जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराया है, वे फसल क्षति की सूचना 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज कराएं, ताकि उन्हें क्षतिपूर्ति मिल सके। अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी। खलिहान में रखी गेहूं और सरसों की फसल भीगने की कगार पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें