फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: किसान नहीं करेंगे प्रदर्शन, बकरीद को लेकर लिया गया निर्णय; इस दिन निकालेंगे मशाल जुलूस

Sun, 16 Jun 2024 05:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: किसानों ने बैठक कर यह निर्णय लिया है। इसके साथ ही हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। किसानों ने सरकार की योजनाओं को किसान विरोधी बताया है।
विज्ञापन
बैठक करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में रोहनिया संयुक्त किसान-मजदूर मोर्चा के तत्वावधान में रविवार की सुबह 8 बजे बैरवन में ट्रांसपोर्ट नगर, रिंग रोड फेज 2, स्पोर्ट्स सिटी, जीटीरोड आवासीय, काशी द्वार, वैदिक सिटी, वर्ल्ड सिटी एक्सपो, वरूणा विहार, विद्या निकेतन एवं मेडिसिटी योजना से प्रभावित किसानों की बैठक हुई। 

विज्ञापन


बैठक में बकरीद को देखते हुए विविध योजनाओं के नेतृत्वकर्ताओं ने 17 जून को कचहरी मुख्यालय के प्रदर्शन को परिवर्तित कर प्रभावित 11 क्षेत्र में शाम 5 बजे मशाल जुलूस एवं 18 जून को वाराणसी के उक्त 11 योजनाओं से प्रभावित किसान अपना-अपना खसरा, खतौनी एवं जोतबही लेकर असली किसान संवाद राजातालाब तहसील मुख्यालय पर किसान अपने-अपने क्षेत्र से जुलूस लेकर पहुंचेंगे। 

अध्यक्षता करते हुए किसान नेता विनय शंकर राय 'मुन्ना' ने कहा कि नरेंद्र मोदी को वाराणसी के किसानों ने उनके किसान विरोधी कार्यों का जवाब देंगे। 18 जून को सड़क पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान छेदी पटेल, अमलेश पटेल, हृदय नारायण उपाध्याय, दिनेश तिवारी, मेवा पटेल, सतीश पटेल, राजेश सिंह, प्रेम शाह, फतेनरायन सिंह पटेल, संतोष कुमार पटेल, राधेश्याम पाल, खटाई लाल शर्मा, उदय प्रताप, रमेश पटेल, अंशु उपाध्याय, बब्लू पटेल, जय प्रकाश, राहुल, कृष्णा प्रसाद, छन्नी देवी, सुनीता देवी, लालमनी देवी, अर्चना पटेल, निर्मला देवी, दुलारी, चमेली, मनभावती सहित तमाम किसान शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें