वाराणसी। प्रयागराज, सोनभद्र और सुल्तानपुर की एग्रो प्रोड्यूसर कंपनियों के सहयोग से किसानों ने बृहस्पतिवार को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान शाहंशाहपुर का भ्रमण किया। उन्होंने ब्रिमैटो, पोमैटो, ऑर्गेनिक फार्मिंग, ग्राफ्टेड मिर्च व टमाटर, विभिन्न किस्मों की मिर्च, बैंगन, पंख वाली सेम, मूली, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, वर्मी कम्पोस्ट, पॉली हाउस व ऑटोमैटिक कंट्रोल्ड पॉली हाउस आदि का अवलोकन किया। वैज्ञानिकों ने उन्हें आधुनिक तकनीकों से सब्जियों के उत्पादन के तरीके बताए। संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने किसानों को नई तकनीक से सब्जी उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर समन्वयक डॉ. नीरज सिंह, डॉ. गोविंद पाल, अजय कुमार यादव, प्रमोद कुमार सिंह, विवेक सिंह, व यशपाल सिंह आदि रहे। संवाद