फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मंडलीय अस्पताल में कार्डियोलॉजी के डॉक्टर सप्ताह में एक दिन देखेंगे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

वाराणसी। मंडलीय अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सादाब रऊफ सप्ताह में एक दिन बृहस्पतिवार को ओपीडी में मरीजों को निशुल्क परामर्श देंगे। इससे हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अस्पताल के एसआईसी डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में यहां चिकित्सा सुविधाओं को उन्नत करने की योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। मंडलीय अस्पताल को 500 बेड क्षमता वाले मल्टीस्पेशियलिटी के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है। अस्पताल के ढांचे में विस्तार होने से बेडों की संख्या बढ़ने के साथ चिकित्सीय सेवाओं का दायरा भी और व्यापक होगा। डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में हृदय रोग विभाग के साथ-साथ न्यूरोलॉजी विभाग शुरू करने की प्रक्रिया पर भी तेजी से काम हो रहा है। इसके शुरू होने से स्ट्रोक, नस संबंधी विकारों और अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जूझ रहे मरीजों का भी इलाज हो सकेगा। मंडलीय अस्पताल में न्यूरालॉजी के डॉक्टर की वर्षों से तैनाती नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें