फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के देवरी गांव के सामने रविवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त कर पुलिस और परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पटरी से हटवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

क्षेत्र के देवरी गांव निवासी 42 वर्षीय धर्मेंद्र तिवारी पुत्र रामनरेश खेती-किसानी करता था। परिजनों ने बताया कि वह रविवार की शाम को प्रयागराज जाने के लिए झिंगुरा स्टेशन जा रहे थे। गांव के सामने स्थित रेलवे पटरी के किनारे से झिंगुरा स्टेशन की ओर जा रहे थे। इस दौरान झिंगुरा और देवरी गांव के सामने मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी जिससे उनकी मौत हो गई। मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को दो पुत्र और एक पुत्री है। इसमें पुत्री की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें