फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काट रहे किसान को भैंसा ने पटक-पटक कर मार डाला, दृश्य देख लोगों की कांपी रूह

Sat, 03 Mar 2018 05:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
भैंसा - फोटो : demo
विज्ञापन
यूपी के बलिया जिले के सुरेमनपुर गांव में भैंसा ने किसान को पटक पटक कर मार डाला। घटना के वक्त किसान अपने खेत में मवेशियों के लिए घास काट रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने भैंसा का गु्स्सा देखा तो किसान को बचाने की साहस नहीं कर सके।
विज्ञापन


भैंसा तब तक प्रहार करता रहा जबतक किसान की मौत नहीं हो गई। किसान की मौत की खबर आते ही घर सहित गांव में कोहराम मच गया। होली की खुशियां मातम में बदल गई।

घटना शुक्रवार दोपहर को तब हुई जब ग्राम पंचायत गंगापुर अंतर्गत सुरेमनपुर निवासी 45 वर्षीय किसान मनरिका राम मवेशियों के लिए खेत में घास काट रहा था। अचानक वहां एक भैंसा आया और किसान को उठा कर पटक दिया।
विज्ञापन


वहां पर मौजूद लोगों ने देखा तो शोर मचाया। भैंसा का गुस्सा देख लोगों की रूह कांप गई। धीरे धीरे मौके पर जब ज्यादा लोग जुटे तब लोगों को हिम्मत हुई गांव वालों ने काफी मशक्कत कर भैंसा को पकड़ कर बांध दिया।
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची बैरिया पुलिस ने  पोस्टमार्टम के लिए शव के कब्जे में लिया। इधर, मृतक के परिवार में सभी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें