पीड़ित कंचन राम (65) निवासी बम्बावन, मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका नाती उत्तम गौतम घर के पास बकरी चरा रहा था। बकरी चरते हुए गांव के ही अखिलेश के धान के खेत में घुस गई। इसी बात से नाराज़ होकर अखिलेश ने उत्तम की बेरहमी से पिटाई कर दी।
कोतवाली क्षेत्र के बम्बावन गांव में खेत में बकरी चले जाने की मामूली घटना ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित का आरोप है कि बकरी चराने गए एक लड़के को पहले मारा-पीटा गया और बाद में विवाद इतना बढ़ा कि एक बुजुर्ग की अंगुली ही काट ली गई। क्षेत्र में इस क्रूर वारदात की चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन
पीड़ित कंचन राम (65) निवासी बम्बावन, मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका नाती उत्तम गौतम घर के पास बकरी चरा रहा था। बकरी चरते हुए गांव के ही अखिलेश के धान के खेत में घुस गई। इसी बात से नाराज़ होकर अखिलेश ने उत्तम की बेरहमी से पिटाई कर दी। जब उत्तम के परिजन बचाव करने पहुंचे तो विवाद और बढ़ गया। पीड़ित कंचन का आरोप है कि अखिलेश ने अपने साथियों राजकुमार, रोहित और निखलेश के साथ मिलकर उन के घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान कंचन राम की एक अंगुली विपक्षियों ने मुंह से काट दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर बताई जा रही है।
इनसेट- कंचन राम ने बताया कि घटना के दौरान अंगुली मुह से काटने के बाद आरोपी ने कटी अंगुली मुह से थूक दी थी। जिसे कंचन ने उठाकर फ्रिज में रख दिया था। ताकि डॉक्टर की मदद से जोड़ा जा सके। लेकिन डॉक्टर ने बताया कि अब सम्भव नही है तो कंचन ने कटी हुई अंगुली फेक दी।
विज्ञापन
कोतवाल अवनीश राय ने बताया कि इस मामले में चार लोग अखिलेश, राजकुमार, रोहित और निखलेश के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।