फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छत के चुल्ले से फंदा लगा किसान ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी एक किसान ने घर में ही छत के चुल्ले से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बहेरा गांव निवासी त्रिभुवन निषाद 45 शुक्रवार को घर पर अकेला था। पत्नी व बच्चे खेत पर गए हुए थे। शाम चार बजे पत्नी व परिजन घर लौटे तो त्रिभुवन छत के चुल्ले से रस्सी के सहारे लटक रहा था। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी गायत्री देवी का कहना है कि उसके पति ने एक जमीन का बैनामा कराया था और दूसरे ने उस जमीन पर कब्जा कर लिया था। इसे लेकर उसके पति काफी परेशान थे। शुक्रवार को पति ने उसे व परिवार के अन्य लोगों को खेत पर भेज दिया और स्वयं घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक एक पुत्र व दो पुत्रियों के पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें