फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में पीट कर किसान की हत्या: मवेशी बांधने को लेकर विवाद, गांव में तनाव; आरोपी के खिलाफ FIR

Tue, 28 Apr 2026 06:16 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में विवाद को लेकर किसान के साथ मारपीट की जानकारी मिलते ही रोहनिया थाने की पुलिस पहुंच गई। उधर अस्पताल में इलाज के दाैरान किसान ने दम तोड़ दिया। परिजनों की तहरीर के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
लालधर पटेल की फाइल फोटो और माैके का दृश्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: रोहनिया थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव में मवेशी बांधने की जगह को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घमहापुर निवासी लालधर पटेल अपने मवेशियों को बांधने वाली जगह पर ईंट उखाड़कर उसे ऊंचा कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी लक्ष्मी नारायण पटेल के साथ कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए।

घटना में गंभीर रूप से घायल लालधर पटेल की हालत कुछ देर बाद बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लालधर पटेल पेशे से किसान थे और अपने परिवार के बड़े सदस्य थे। उनके तीन बेटे हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही पत्नी मंजू देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें