फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तहसील राजातालाब बार एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्यों की विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
राजातालाब तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब में कार्यकारिणी सदस्यों एवं पदाधिकारियों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। महामंत्री अमृत पटेल ने अधिवक्ताओं को संबोधित कर कहा कि अधिवक्ताओं ने कानून के माध्यम से हमेशा समाज की सेवा की है। वे अधिकार और हक की लड़ाई में आमजन के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं। समारोह के दौरान 2025 की कार्यकारिणी के सदस्यों और पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न दिया गया। 2026 के चुनाव को संपन्न कराने वाली चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय, राजकुमार यादव, प्रेम शंकर पाठक, रामनरेश यादव, रितेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें