फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में रेक्टर ने दिया इस्तीफा, कुलपति ने किया मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. संजय कुमार ने अपने रेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है। कुलपति ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। विश्वविद्यालय की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। पूर्व कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने 2 नवंबर 2024 को प्रो. संजय को रेक्टर पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद से इनकी तैनाती को लेकर शिक्षकों ने सवाल भी खड़ा किया था। तैनाती के बाद 14वें महीने में कुलसचिव कार्यालय के सामान्य प्रशासन विभाग के उपकुलसचिव की ओर से आदेश जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि प्रो. संजय कुमार ने कुलपति से रेक्टर पद से कार्यमुक्त करने की सिफारिश की थी। कुलपति ने उनके अब तक के कार्यकाल की सराहना भी की। अब विश्वविद्यालय में नया रेक्टर कौन होगा, इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें