फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दीवार ढहने से तालाब में समाया पूरा परिवार, दो सगी बहनों की मौत, सोते समय अचानक हुआ हादसा; कोहराम

Wed, 11 Nov 2026 09:39 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में दीवार ढहने से पूरा परिवार तालाब में समा गया। इस घटना में दो सगी बहनों की मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों बहनों का शव निकाला गया। 
विज्ञापन
रोती- बिलखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी पुलिस चौकी के बच्छाव गांव में दर्दनाक घटना हुई है। गांव के पश्चिमपुरा में अय्युदीन उर्फ कल्लू अपने परिवार के साथ तालाब किनारे मकान बनाकर रहते हैं। इनके साथ चार भाई का परिवार भी रहता है। बीती रात कमरे के बाहर लगे टीन शेड में अय्युदीन उर्फ कल्लू, पत्नी तबस्सुम, बेटा अख्तर, बेटी रोशनी (8 वर्ष), आफिया (6 वर्ष), फलक (4 वर्ष) सोए थे। 

विज्ञापन




देर रात में तालाब के तरफ की दीवार अचानक गिर गई, जिससे चौकी पर सो रहे परिजन तालाब के अंदर चले गए। किसी तरह और अय्युदीन उर्फ कल्लू, तबस्सुम, अख्तर, रोशनी बाहर निकल आए। वहीं आफिया और फलक तालाब में अंदर चली गईं। 
विज्ञापन




सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ को सूचना दी। रात होने के कारण ग्रामीण और पुलिस भी तालाब में ज्यादा पानी होने के कारण विवश थे। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने सुबह आफिया और फलक को खोजकर पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।  

Trending Videos
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम, मां का रो-रोकर बुरा हाल
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक साथ घर की दो मासूम बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मां तबस्सुम अपनी दोनों बच्चियों को खोने के गम में बार-बार गश खाकर बेहोश हो जा रही हैं, जिन्हें आसपास की महिलाएं ढांढस बंधाने का प्रयास कर रही हैं। इस आकस्मिक त्रासदी ने पूरे बच्छाव गांव को झकझोर कर रख दिया है। डीसीपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया की पुलिस फोर्स मौके पर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें