फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी हटाते वक्त गिरा मकान का छज्जा, मलबे में दबकर मां की मौत, बेटी घायल

Tue, 12 May 2020 05:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के भकुही गहजी गांव में मंगलवार की सुबह मकान का बारजा(छज्जा) गिरने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराय गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

मृत महिला पूनम(32) पत्नी अरुण राम और घायल उसकी पुत्री अंशिका(15) है। पूनम अहरौला थाना क्षेत्र के भकुही गहजी गांव की रहने वाली थी। दस दिन पहले अरुण ने मकान की पक्की दीवार जोड़कर उस पर बारजा भी बनाया था। मंगलवार की सुबह बारजे का सांचा खोलने के बाद अरुण काम पर चला गया।


पूनम और उसकी बेटी अंशिका वहां की मिट्टी हटाने लगी। इस दौरान पूरा बारजा भरभरा कर ढह गया। इसके नीचे पूनम उसकी पुत्री अंशिका दब कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। गांव वालों की मदद से मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। अंशिका का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम देवी एक बेटी और एक बेटे की मां थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पूनम के घरवालों और गांववालों ने घटिया सामाग्री देने का बिल्डिंग मैटेरियल के दुकानदार पर आरोप लगाया। एसडीएम बूढ़नपुर ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें