फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का शातिर: वाराणसी में रेल मंत्री का फर्जी निजी सचिव गिरफ्तार, ट्रांसफर-पोस्टिंग का झांसा देकर करता था ठगी

Thu, 18 Aug 2022 09:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

खुद को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का निजी सचिव बताकर ट्रांसफर-पोस्टिंग का झांसा देने वाले शातिर व्यक्ति को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
लाल घेरे में आरोपी रजत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुद को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का निजी सचिव बताकर ठगी करने वाले एक युवक को वाराणसी में गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस के अनुसार, आरोपी बिहार के पश्चिमी चंपारण बेतिया निवासी रजत कुमार मिश्रा उर्फ आरके मिश्रा अस्सी पर किराये के मकान में रहता था। 

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में पता चला कि वह अपने को रेल मंत्री का निजी सचिव बताकर सरकारी कार्यालय में अधिकारियों को फोन कर काम कराता था। लोगों ने इसकी शिकायत रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक से थी। जांच में पता चला कि आरके मिश्रा के नाम का कोई भी व्यक्ति रेलवे में कार्यरत नहीं है।

क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम अविनाश चंद्र सिन्हा ने बताया कि बुधवार को रजत कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में रजत ने बताया कि उसने लखनऊ, गोरखपुर सहित कई जगहों पर रेल मंत्री का निजी सचिव बताकर काम  कराया है। वह ट्रांसफर, पोस्टिंग के नाम पर भी लोगों से धन लेने के साथ ही टिकट भी कंफर्म कराता था। आरोपी ने एसपी देवरिया श्रीपति मिश्रा का भांजा बनकर भी लोगों से ठगी की है। 

विज्ञापन

डीएम के नाम पर विश्वनाथ मंदिर में कराता था दर्शन

साइबर क्राइम पुलिस की गिरफ्त में आए आरके मिश्रा ने बताया कि रेलवे में लोगों को ठगने के साथ ही डीएम का लाइजनिंग अधिकारी बनकर लोगों को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन भी कराया। वह पंडित के वेश में काशी विश्वनाथ मंदिर में फर्जी प्रोटोकॉल बताकर लोगों को दर्शन-पूजन कराता था। 
विज्ञापन

लूट की मोबाइल व स्कूटी समेत दो गिरफ्तार

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर में पिछले 16 अगस्त को युवती से छीनी गई मोबाइल और घटना में प्रयुक्त स्कूटी के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के अनुसार कंचन विहार कॉलोनी के निवासी विवेक श्रीवास्तव अपनी बेटी को 16 अगस्त की रात में कैंट स्टेशन से लेकर आ रहे थे। उसी समय चांदपुर चौराहे पर दो स्कूटी सवार बदमाश उनकी बेटी का मोबाइल छीनकर भाग निकले।

पुलिस को सर्विलांस और मुखबिर की मदद से पता चला कि  दोनों युवक छीनी गयी मोबाइल के साथ पुराने कृषि भवन चांदपुर में मौजूद हैं। क्राइम टीम के उपनिरीक्षक शुभेंदु दीक्षित की टीम ने दोनों आरोपियों मोहम्मद बाबर और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी व मोबाइल फोन बरामद कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें