फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लूट की दी थी फर्जी सूचना, मुकदमा हुआ दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को यूपी 112 पर लूट की सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मौके पर ऐसी कोई घटना का होना ही नहीं पाया गया। यूपी 112 टीम के हेड कांस्टेबल ने लूट की फर्जी सूचना देने वाली महिला के खिलाफ अतरौलिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

अतरौलिया के सघनपट्टी गांव निवासिनी सेवाती निषाद ने 25 दिसंबर को यूपी 112 पर फोन किया। काल पीआरवी 1057 थाना अहरौला पर पहुंची। सेवाती ने फोन पर बताया कि उसके पोते गणेश निषाद से तीन युवकों ने मोबाइल लूट लिया है। लूट की घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आननफानन में पीआरवी टीम मौके पर पहुंची तो वहां लूट की कोई घटना ही घटित नहीं हुई थी। पीआरवी की सूचना पर अतरौलिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। फर्जी सूचना देने पर पीआरवी के हेड कांस्टेबल विजय शंकर ने सूचना देने वाली महिला सेवाती देवी के खिलाफ अहरौला थाने पर मुकदमा पंजीकृत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें