फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 500 रुपये में जनसेवा केंद्र से जारी हो रहे फर्जी जन्म प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में प्रवेश के लिए जनसेवा केंद्रों से जारी बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र को फर्जी बताया जा रहा है। स्कूल प्रबंधक इन प्रमाणपत्रों को नकली करार दे रहे हैं। वहीं, जब लोग नगर निगम पहुंच रहे हैं तो उनके पास मौजूद प्रमाणपत्रों की एंट्री रजिस्टर में नहीं है।
विज्ञापन

बीते दिनों अंशिका नाम की बालिका का जन्म प्रमाणपत्र सेवा केंद्र से बनवाया गया था। प्रमाणपत्र लेकर जब अभिभावक नगर निगम पहुंचे तो पता चला कि इसे नगर निगम ने जारी ही नहीं किया है। लोगों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी से शिकायत करने के साथ ही दोबारा सही प्रमाणपत्र बनवाने का अनुरोध किया। जिसके बाद सही जन्म प्रमाण पत्र बना। जो प्रमाणपत्र जन सेवा केंद्रोंं से जनता को दिया जा रहा है। वह देखने में असली जैसा है। बाकायदा उस पर रजिस्ट्रार और नगर निगम की मुहर लगी है। पीड़ित ने बताया कि प्रमाण पत्र के लिए उन्होंने 500 रुपये खर्च किए थे। स्कूलों में प्रवेश के साथ न केवल नगर निगम मुख्यालय, जोनल कार्यालय बल्कि जन सेवा केंद्रों पर ऑनलाइन जन्म प्रमाणपत्र बनाए जा रहे हैं। कुछ लोगों को नकली प्रमाणपत्र मिल रहा है। इसके पीछे पूरा रैकेट काम कर रहा है।
भेलूपुर के पीड़ित शिव कुमार ने बताया कि जोनल कार्यालय के बाहर एक आदमी खड़ा था। उसने तीन दिन के भीतर जन्म प्रमाण पत्र दिलाने की बात की और पांच सौ रुपये लिए। तीन दिन बाद उसे प्रमाण पत्र दे दिया। स्कूल में दिया तो पता चला कि प्रमाणपत्र फर्जी है। फिर नगर निगम मुख्यालय जाकर दूसरा और प्रमाणिक प्रमाण पत्र बनवाया। जिसे लेकर स्कूल में जमा किया।
विज्ञापन

इस प्रकार की शिकायत आई है। जांच शुरू कराई गई है। जनता से अपील की गई है कि प्रमाणपत्र पर दर्ज क्यूआर कोड को तत्काल स्कैन कर वेरिफाई करें। इस प्रकार की हरकत करने वालों पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। - डॉ. एनपी सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें