गृहकर वसूली के लिए नगर निगम के सभी जोनल कार्यालय शनिवार को खुले रहे। इस दौरान 14 लाख 89 लाख 645 रुपये की वसूली की गई। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि रविवार को भी कैश काउंटर खुले रहेंगे। इस दौरान जिसे गृहकर जमा करना है वह काउंटर पर जाकर कैश जमा कर सकता है।