फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यापीठ में मारपीट और हवाई फायरिंग के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मारपीट और फायरिंग के मामले में शुक्रवार को तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पुलिस ने सात बाइक सीज की है। पुलिस के अनुसार विद्यापीठ परिसर में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर विवाद करने वाले दोनों पक्षों के 29 छात्रों को चिह्नित किया गया है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव और छात्रों की पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार को काशी विद्यापीठ में दो छात्र गुटों में मारपीट और हवाई फायरिंग हुई थी। प्रकरण को लेकर सिगरा थाने में दो छात्रों की तहरीर के आधार पर दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रामापुरा के राहुल दुबे, दीनापुर के दयाशंकर यादव और सेंट्रल जेल रोड स्थित भीम नगर के अभिषेक गौतम को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। सिगरा थाना प्रभारी और काशी विद्यापीठ चौकी प्रभारी को कहा गया है कि वह परिसर में रोजाना औचक निरीक्षण करें और संदिग्ध गतिविधियों वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करें।
संयम बरतें छात्रसंघ चुनाव लड़ने के इच्छुक छात्र
एडीएम सिटी विनय कुमार सिंह और एसपी सिटी ने शुक्रवार को काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने छात्रों से कहा कि छात्रसंघ चुनाव लड़ने के इच्छुक छात्र संयम बरतें। मारपीट और उपद्रव करने से चुनाव लड़ना तो मुश्किल ही होगा, जेल अलग से जाना पड़ेगा। एसपी सिटी ने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोग परिसर में आएं तो उसकी सूचना छात्र तत्काल पुलिस को दें। गुटबाजी से दूर रह कर परिसर का माहौल सही बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें