फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विधि संकाय की टीम ओवर ऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

वाराणसी। महाराज बलवंत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विधि संकाय की टीम ओवर ऑल चैंपियन बनी। द्वितीय स्थान पर बीए के विद्यार्थी रहे। गंगापुर परिसर में प्रतियोगिता के दूसरे दिन बीए, बीसीए, एलएलबी और एमए के विद्यार्थियों के बीच कबड्डी, वालीबॉल, बैडमिंटन, खो-खो, शतरंज, रस्साकसी के मुकाबले हुए। पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में बीसीए, महिला में एमए की टीम ने बाजी मारी। पुरुष वालीबॉल में विधि संकाय, महिला में बीए की टीम विजयी हुई। रस्साकसी में विधि संकाय महिला और पुरुष दोनों में बाजी मारी। बैडमिंटन में विधि संकाय के मोहित यादव विजेता रहे। इस दौरान डॉ. अखिलानंद सिंह, प्रो. पुरुषोत्तम सिंह, प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें