फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से बिजली-पानी की आपूर्ति चरमराई

Tue, 25 Apr 2017 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
bijli
विज्ञापन
रविवार की देर रात आई आंधी ने शहर से देहात तक बिजली-पानी की मुसीबत बढ़ा दी। सैकड़ों झप्पर, टिनशेड और होर्डिंग्स उड़ गए। रामनगर-सामनेघाट पीपा पुल टूट गया। 16 घंटे आवागमन ठप रहने से हजारों राहगीर परेशान हुए। जगह-जगह पेड़ों के धराशाई होने से भी कहीं आवागमन बाधित हुआ तो कहीं बिजली के तार-खंभे टूट गए। आंधी के दौरान दो से तीन घंटे की एहतियातन कटौती के साथ ही कई इलाकों में तार टूटने, जंपर उड़ने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। फाल्‍ट की मरम्‍मत के लिए सुबह भी कई इलाकों में बिजली कटी। इससे जलापूर्ति प्रभावित होने से हजारों परिवारों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। इस बीच, रामनगर-सामनेघाट पीपा पुल की मरम्मत कराकर सोमवार की शाम पांच बजे आवाजाही बहाल करा दी गई।
विज्ञापन



रविवार की रात मौसम ने करवट ली। देर रात करीब साढ़े 12 बजे से तेज हवाओं ने शहर से गांवों तक करीब घंटे भर तबाही मचाई। इस दौरान ट्रांसफार्मरों को फुंकने से बचाने के लिए तत्काल बिजली काट दी गई। फिर आंधी थमने के बाद एक-एक कर फीडरों की आपूर्ति शुरू कराई गई। कचहरी, पांडेयपुर, लंका, महमूरगंज, सिगरा, मैदागिन, अर्दली बाजार, लेढुपुर, दौलतपुर, चांदपुर, मंडुवाडीह आदि इलाकों में सारी रात बिजली की आवाजाही लगी रही। लोग परेशान रहे। रात में ही विभागीय टीमों ने पेट्रोलिंग कर झाड़ियों, पेड़ों से उलझे तारों को हटाया। तारों-जंपरों की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कराई।
 

मरम्मत के लिए दिन में भी अलग-अलग इलाकों में बिजली की आवाजाही लगी रही। मैदागिन के हरतीरथ में आंधी के दौरान गिरे पेड़ को हटाकर आपूर्ति बहाल कराई गई। उसके बाद शाम को एक और पेड़ गिर गया। इससे तकरीबन आठ घंटे तक आपूर्ति ठप रही।  देर रात मंडुवाडीह सब्जी मंडी के पास तार टूटने से इलाके की बिजली आपूर्ति एक घ्‍ांटे बाधित हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें