फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पहुंचे विदेश मंत्री: मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने किया स्वागत, जानिए क्यों खास है ये दौरा ?

Sat, 10 Dec 2022 02:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बाबतपुर लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्यम जयशंकर प्रसाद का भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडेय,महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय रहे।
विज्ञापन
वाराणसी पहुंचे विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्यम जयशंकर प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्यम जयशंकर प्रसाद शनिवार को वाराणसी पहुंचे। विदेश मंत्री, एयर इंडिया दिल्ली के विमान से सुबह करीब बारह बजे वाराणसी के बाबतपुर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे। 

विज्ञापन

बाबतपुर लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्यम जयशंकर प्रसाद का भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडेय,महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय रहे। भाजपा नेता शैलेश पांडे ने फुलों का गुलदस्ता देकर उनका भव्य स्वागत और अगवानी की। वहां से विदेश मंत्री बनारस रेल इंजन कारखाना अधिकारी अतिथि गृह पहुंचे। जहां उनका मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने स्वागत किया। 
बता दें कि विदेश मंत्री काशी में होने वाले जी-20 सम्मेलन को लेकर रूपरेखा की तैयारियों की साथ समीक्षा बैठक करेने के लिये पहुचे हैं। विदेश मंत्री काशी तमिल संगमम कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें