फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी की हद!  पांच साल की मासूम की रेप के बाद हत्या

Fri, 22 Nov 2019 11:20 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म (डेमो) - फोटो : a
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही पांच वर्षीय बालिका को उठा कर रेप कर उसकी हत्या कर दी गई। सुबह बालिका का शव पोखरे के पास मिला तो हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी होते ही एसपी समेत अन्य आलाधिकारी मौते पर पहुंच गए। शव को पीएम को लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांववासियों से भी सहयोग मांगा है।

 

थाना क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार दूसरे के मकान में रहता है। किसी तरीके से अपना गुजर बसर करता है। रात में परिवार घर पर सोया हुआ था। पांच साल की उनकी बच्ची भी साथ में सोई थी। बच्ची की मां ने बताया कि भोर में नींद खुली तो बच्ची गायब थी।

विज्ञापन

 

तलाश करने पर बच्ची का शव गांव में पोखरे के पास मिला। परिजनों का आरोप था कि बच्ची से रेप कर हत्या की गई है। जानकारी होने पर एसपी त्रिवेणी सिंह, एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय, सीओ सदर मुहम्मद अकमल खां घटनास्थल पर पहुंच गए। एसपी त्रिवेणी सिंह ने कहा कि घटना काफी दुखद है।

परिजनों ने बताया है कि बच्ची रात दो बजे से गायब हुई थी। पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा कि रेप हुई की नहीं। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान करने में गांववासियों से भी सहयोग मांगा। कहा कि कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें