गोपीगंज। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वाराणसी क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. सीपी शुक्ल ने टीम ने रविवार को गोपीगंज में गंगा का निरीक्षण किया। दूषित पानी छोड़ने पर नराजगी जताई। तीन स्थानों पर नाले के जल के नमूने संग्रहीत किए। जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। क्षेत्रीय प्रबंधक के निरीक्षण से नगर में खलबली रही।
रविवार को गोपीगंज पहुची टीम झिलियापुल के साथ गंगा घाट सहित तीन स्थानों पर नाले में बह रहे जल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए मल जल को रोकने और उसका शोधन कर ही भेजने का शासनादेश है लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। इसके पूर्व झिलियापुल के पास लगभग 25 लाख रुपये की लागत से बन रहे जलशोधन संयंत्र की स्थिति को देखा। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से हर जिले को एसटीपी निर्माण के लिए बजट स्वीकृत किया गया है लेकिन अभी कुछ ही स्थानों पर निर्माण हो सका है। जिन क्षेत्रों में अभी निर्माण नहीं हो सका है उसे पूरा किया जाए। इसमें लापरवाही ठीक नहीं है।