गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के सीखापुर में एक सर्राफा की दुकान में शनिवार की देर रात चोरो ने छत के रास्ते घुसकर हजारों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया। पूरे बहुरिया निवासी उमाशंकर सेठ सीखापुर में दुकान खोलकर सर्राफा का कारोबार करते हैं। शनिवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। बंद दुकान के छत की पटिया काटकर चोर अंदर घुस गए और आभूषण लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने नजारा देखकर दंग रह गये। थाना में सीसी टीवी फुटेज के साथ तहरीर दी।