फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपोजर विजिट: काशी के पार्षद बोले- इंदौर व उज्जैन की सफाई व्यवस्था बेहतर, कंपनी के भरोसे नहीं; विमर्श

Sun, 19 Apr 2026 01:52 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के पार्षदों ने इंदौर और उज्जैन की स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं की सराहना की। पार्षदों ने शहरी विकास, स्मार्ट सिटी और सफाई व्यवस्था पर चर्चा की तथा वहां की योजनाओं को वाराणसी में लागू करने की संभावनाओं पर विचार किया।
विज्ञापन
एक्सपोजर विजिट के दाैरान वाराणसी के पार्षद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nagar Nigam Varanasi: नगर निगम वाराणसी के पार्षद एक्सपोजर विजिट पर इंदौर और उज्जैन गए हैं। वहां जाने वाले पार्षदों ने कहा कि यहां की सफाई व्यवस्था बहुत अच्छी है। इसके अलावा यहां पर सार्वजनिक स्थान विकलांगों के लिए अनुकूल हैं। 

विज्ञापन


एक कागज का टुकड़ा भी सड़कों पर दिखाई नहीं पड़ता है। यहां पर सफाई नगर निगम अपने कर्मचारियों और संसाधनों से कराता है। वहां की सफाई कंपनी के भरोसे नहीं है। इसके लिए बेहतर कार्ययोजना बनाई गई है। 

उज्जैन के छत्रपति शिवाजी सभागार में पार्षदों ने विभिन्न शहरी विकास विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर नगर प्रशासन से जुड़ी योजनाओं को स्वच्छता, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के तरीके पर विचार विमर्श किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों ने कार्ययोजना पर किया विमर्श

पार्षदों ने उज्जैन नगर निगम की कार्यप्रणाली और वहां पर लागू नई योजनाओं की भी जानकारी प्राप्त की। उन्हें शहर वाराणसी में लागू करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की। 

इसके पूर्व वाराणसी के पार्षदों ने इंदौर नगर निगम में जाकर भी बैठक की। इस एक्सपोजर विजिट में दोनों नगर निगमों के बीच अनुभव का आदान-प्रदान हुआ। जो भविष्य में शहरी विकास और अधिक सुदृढ़ बनाने का सहायक होगा। इसके पूर्व उज्जैन नगर निगम के महापौर मुकेश और सभापति कलावती यादव ने पार्षदों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
 
एक्सपोजर विजिट में उपसभापति नरसिंह दास, सुरेश चौरसिया,अशोक मौर्या, बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, राजकपूर चौधरी, सीमा वर्मा, पुष्पा यादव,माधुरी सिंह, गरिमा सिंह, राजेंद्र मौर्या, अभय पांडेय, सुशील गुप्ता, सिद्धनाथ शर्मा, सिन्धु सोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें