फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्यातकों ने दिलाई काशी को नई पहचान, मिला राज्य पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य निर्यात पुरस्कार योजना के अंतर्गत 2019-20 व 2020-21 में आयोजित कार्यक्रम में काशी के निर्यातकों को सम्मानित किया गया। अशोक कुमार गुप्ता के साथ ही चंचल सारडा, दिशांत बदलानी और राजू कुमार अग्रवाल को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के वाणिज्य मंत्रालय की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वाणिज्य सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में निर्यातक शामिल हुए। प्रदेश की हस्तशिल्प इकाइयों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से होने वाले इस आयोजन में यह पहली बार नहीं है कि जब काशी के निर्यातकों को सम्मान मिला है। मेसर्स बनारस बीड्स लिमिटेड के निदेशक अशोक कुमार गुप्ता, मेसर्स रेयांस हाउस की चंचल सारडा, मेसर्स प्रयाग क्ले प्रोडक्टस के दिशांत बदलानी और वाइडलिंक इंक्स पदपराग के राजकुमार अग्रवाल शामिल को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर मंत्री ने सम्मानित करने के साथ ही निर्यात के क्षेत्र में हर साल बेहतर कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
कंपनी के उत्पादों को इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, रूस व अमेरिकी, यूरोपीय देशों में निर्यात किया जाता है। साथ ही अमेरिकी कंपनियों के बड़े चेन स्टोर के साथ भी कंपनी काम करती आ रही है।
विज्ञापन

- अशोक गुप्ता, निदेशक, बनारस बीड्स
कोरोना काल में निश्चित रूप से ही कारोबार प्रभावित हुआ है। बावजूद इसके पूरी सतर्कता के साथ रेशम और अन्य उत्पादों के निर्यात से जुड़ा कामकाज जारी रहा। प्रदेश में पहला स्थान पाना गौरव की बात है।
- चंचल सारडा, मेसर्स रेयान हाउस
निर्यात के क्षेत्र में मिलने वाले पुरस्कारों की श्रेणी में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट निर्यातक का पुरस्कार पाना सौभाग्य की बात है। निश्चित ही कामकाज के क्षेत्र में इस तरह के पुरस्कार प्रेरणादायी होते हैं।
- दिशांत बदलानी, निदेशक प्रयाग क्ले प्रोडक्टस
प्रदेश स्तर पर मिलने वाले पुरस्कार योजना में उत्कृष्ट निर्यातक का पुरस्कार मिलने से बहुत खुशी हुई। जरी चिकन की कढ़ाई की मांग अब देश के साथ ही विदेशों में बढ़ गई हैं। बेहतर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

- राजू कुमार अग्रवाल, वाइडलिंक इंक्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें