फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नस से जुड़ी समस्याओं पर शोध करेंगे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
नस से जुड़ी समस्याओं पर शोध करेंगे डॉक्टर
विज्ञापन

- आईएमएस बीएचयू में न्यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर ने दी जानकारी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (आईएमएस) बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर अब नस से संबंधित समस्याओं पर शोध करेंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

न्यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. विजय नाथ मिश्रा के मुताबिक पूर्वांचल में नस से संबंधित समस्याएं बढ़ी हैं। अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना पीड़ित आ रहे हैं। न्यूरो की समस्या ज्यादा है। हर आयु वर्ग के लोग पीड़ित हैं। अब शोध से पता लगना है कि नस से जुड़ी दिक्कतें क्यों बढ़ी हैं। दरअसल, पूर्वांचल के पानी में धातु की मात्रा अधिक है। प्रदूषण के साथ अनुवांशिक कारण भी हाे सकते हैं। अब शोध के जरिये सही कारणों का पता लगना जरूरी है। डॉक्टरों की टीम पूरी तरह से तैयार है। शोध पर बजट खर्च होगा। इसलिए जनप्रतिनिधियों से आर्थिक सहयोग की अपील की जा रही है। शोध परियोजना लाने की कोशिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें