जिले में 3914 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 2.41 लाख बच्चों को विभिन्न सेवाओं का लाभ मिल रहा है। इन केंद्रों पर बच्चों को उम्र के अनुसार पोषण और खेल-गतिविधियों के जरिये सीखने का अवसर दिया जा रहा है। सीडीओ प्रखर सिंह ने बताया कि सात माह से तीन वर्ष तक के बच्चों को घर ले जाने के लिए प्रतिमाह दो पैकेट पुष्टाहार दिए जाते हैं। तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुबह नाश्ते में पुष्टाहार मिलता है। दोपहर में उन्हें गर्म पका भोजन जैसे खिचड़ी, दलिया और तहरी परोसा जाता है। ये केंद्र अब केवल पोषण तक सीमित नहीं हैं। बच्चे यहां अक्षर ज्ञान और शुरुआती पढ़ाई के साथ खेल-कूद में भी हिस्सा लेते हैं।