काशी विद्वत कर्मकांड परिषद की कार्यकारिणी की घोषणा रविवार को हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी ने बताया कि परिषद के प्रयागराज, हरियाणा और मुंबई के धर्माध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। मुंबई धर्मक्षेत्र की धर्माध्यक्ष डी कल्याणी, हरियाणा धर्मक्षेत्र के धर्माध्यक्ष वैदिक कमलेश मिश्र और प्रयागराज धर्मक्षेत्र के धर्माध्यक्ष पारसनाथ द्विवेदी बनाए गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि काशी विद्वत कर्मकांड परिषद की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष सतीश चंद्र पांडेय, महामंत्री नारायण शर्मा कांकर, संगठन मंत्री दीनानाथ तिवारी, कोषाध्यक्ष डी कल्याणी, सूचना मंत्री शत्रुघ्न द्विवेदी और मंत्री नीरज पांडेय को बनाया गया है।