फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डांडिया की खनक संग उल्लास में हुए सराबोर

विज्ञापन
विज्ञापन
इनरव्हील वाराणसी वैदेही के डांडिया उत्सव में महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। डांडिया की लयबद्ध खनक के साथ उल्लास और उमंग से सभी सराबोर रहे। समूह नृत्य की भी बेजोड़ प्रस्तुति की। रविवार को छावनी स्थित एक होटल क्लब की अध्यक्ष वाणी भारद्वाज, सचिव वंदना झा और कोषाध्यक्ष-वंदना चौबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर उत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद महिलाएं डांडिया के रंग में रंग गईं। महिलाओं के साथ उत्साहित बच्चों ने भी डांडिया कर समा बांध दिया। स्वागत सौम्या मौर्या ने किया। इस मौके पर दिव्या मिश्रा, नेहा, मधु तिवारी, माधवी तिवारी, दिव्या मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें