फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कबड्डी और रस्सीकूद में केवी 39 जीटीसी को पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। 54वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल शनिवार को खेला गया। अंडर-14 और अंडर-17 बालक वर्ग व रस्सीकूद में केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी की टीम ने पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय चोपन को 22-20 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 में पीएमश्री केवी 39 जीटीसी की टीम ने केंद्रीय विद्यालय चेरो सलेमपुर 32- 20 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। रस्सीकूद केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी ने स्वर्ण जीता। विजेता खिलाड़ियों को प्राचार्य डॉ. सीबीपी वर्मा ने पदक देकर सम्मानित किया। संचालन व धन्यवाद उपप्राचार्य अभिषेक त्रिपाठी ने दिया। विजेता टीमों के खिलाड़ी अखिल भारतीय स्तर पर प्रतियोगिता में खेलेंगे। यह प्रतियोगिता केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली की ओर से आगामी जुलाई में खेली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें