फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 1295 राशन दुकानदारों को मिलेगा बढ़े लाभांश का लाभ, 90 से बढ़कर 125 रुपये प्रति क्विंटल हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने राशन दुकानदारों के लाभांश को 90 से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल करने का निर्णय लिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन सभागार में राज्य सरकार के बजट से अतिरिक्त लाभांश वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

वाराणसी में भी विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। सरकार ने उनके लाभांश में 35 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की है। अब उचित दर विक्रेताओं को 125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से लाभांश मिलेगा। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण शिवपुर, पिंडरा, अजगरा, सेवापुरी और रोहनिया विधानसभा क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी कार्यालय सभागार और कैंट, उत्तरी और दक्षिणी विधानसभा क्षेत्रों में आयुक्त सभागार में किया गया। इसमें जिले के उचित दर विक्रेता जुड़े। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण बल्लभ सिंह ने बताया कि जिले में 1295 उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से 6,01,287 परिवारों के 26,64,861 लाभार्थियों को हर माह गेहूं और चावल का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। वितरण ई-वेटिंग स्केल से लिंक ई-पॉस मशीन के माध्यम से कराया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार भारतीय, उपायुक्त खाद्य ओम प्रकाश समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें