फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अभ्यर्थियों के लिए आज और कल चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे 17 और 18 को परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। वाराणसी सिटी-गोरखपुर और बनारस-छपरा के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। 05129/05130 गोरखपुर-वाराणसी सिटी व 05125/05126 छपरा-बनारस स्पेशल ट्रेन है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 05129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी 17 व 18 फरवरी गोरखपुर से दोपहर 1.50 बजे खुलेगी, सारनाथ से 7.37 बजे छूटेगी और वाराणसी सिटी रात 8. बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर ट्रेन 17 व 18 फरवरी को वाराणसी सिटी से रात 11.30 बजे छूटेगी और सुबह गोरखपुर 5.30 बजे पहुंचेगी। उधर,
विज्ञापन


05125 छपरा-बनारस 17 फरवरी को छपरा से रात 10.30 बजे खुलेगी और वाराणसी सिटी, कैंट होकर सुबह 5:30 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन 05126 बनारस-छपरा बनारस से 2:30 बजे छूटेगी और रात 9 बजे छपरा पहुंचेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें