फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक परीक्षा में रीजनिंग में उलझे अभ्यर्थि

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए मंगलवार को ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा हुई। जिसमें ज्यादातर अभ्यर्थी रिजनिंग के सवालों में उलझे रहे, जबकि गणित के सवाल रिजनिंग के मुकाबले थोड़े आसान रहे। 15 केन्द्रों पर दो पालियों की परीक्षा में पंजीकृत 7158 में से 4524 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डा. ओम हरि सिंह ने बताया कि पहली पाली में 3975 में 1224 और दूसरी पाली में 3183 में 1410 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन सहित संक्रमण से बचाव का पालन तो किया जा रहा था, लेकिन जिस तरह से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी है, उसके पीछे कोरोना का डर ही वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन

परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि रिजनिंग के सवाल कठिन होने से थोड़ा समय अधिक लगाया, लेकिन पेपर कुल मिलाकर सही हुआ। परीक्षा के लिए जिला समन्वयक और सुंदरपुर स्थित राजकीय महिला पॉलीटेक्निक के प्राचार्य डॉ. ओम हरि सिंह ने बताया कि जिले में 15 केंद्रों पर छह हजार अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। इसमे के मिर्जामुराद में 10 केंद्र और सिगरा, महमूरगंज, करौंदी सहित पांच अन्य केंद्र थे।
विज्ञापन

अभ्यर्थी बोले- रिजनिंग ने छकाया
पेपर तो सही रहा, लेकिन थोड़ा सा रिजनिंग से जुड़े सवाल कठिन लगे। इस वजह से समय अधिक लग गया।-प्रिया कुमारी, चोपन
कोरोना काल में पेपर होगा कि नहीं इसको लेकर संशय था, लेकिन डेट जारी होने के बाद मन को सुकून मिला। -राहुल वर्मा, आजमगढ़
गणित के सवाल तो आसान रहे, लेकिन रिजनिंग में कठिनाई हुई। पेपर सही हुआ, उम्मीद है कि सफलता मिलेगी।-मान सिंह वर्मा,सुल्तानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें