फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षाएं के साथ ही 22 से होगीं स्थगित परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 22 सितंबर से शुरू होंगी। शास्त्री-आचार्य की परीक्षाओं के साथ ही 15 सितंबर से होने वाली परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। सोमवार को परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थगित परीक्षाओं पर निर्णय हुआ और संबद्ध महाविद्यालयों को प्रश्नपत्र भेजने पर भी सहमति बनी। वाराणसी से बाहर के महाविद्यालयों को प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले मेल के जरिए भेजे जाएंगे। समिति ने 15 सितंबर को स्थगित हुई परीक्षाएं 22 सितंबर को पहली पाली में आयोजित होंगी। इसमें आयुर्वेद, बीएड, पत्रकारिता, बीलिब समेत सभी प्रमाणपत्रों की परीक्षाएं शामिल हैं। वहीं शास्त्री और आचार्य की परीक्षाएं दूसरी पाली में आयोजित की जाएंगी। इस दौरान प्रो. महेंद्र पांडेय, प्रो. शशिरानी मिश्र, प्रो. सुधाकर मिश्र, प्रो. रमेश प्रसाद, प्रो. जितेंद्र कुमार, डॉ. नीलम गुप्ता, विशेश्वर प्रसाद, विजयमणि त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें