फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजिस्क ने फंसाया, केमिस्ट्री- जूलॉजी ने सफलता का रास्ता दिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मेडिकल में दाखिले के लिए रविवार को हुई नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट(नीट) हुआ। बारिश के बावजूद भी वाराणसी और आसपास के जिलों से अभ्यर्थी परिवार के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचे। सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन को देखते हुए दो बजे से शुरू परीक्षा में तीन घंटे पहले प्रवेश मिला और अभ्यर्थियों को केंद्र पर ही मास्क-ग्लब्स भी दिया गया।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से ही अभ्यर्थियों को केंद्र पर प्रवेश मिलना शुरू हो गया। केंद्रीय विद्यालय बीएचयू समेत कई केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लाइन में खड़े होने के लिए जगह-जगह गोला भी बनाया गया था जिससे कि अभ्यर्थी दूर दूर खड़े हो। एनटीए के देखरेख में 48 केंद्रों पर हुई परीक्षा के लिए करीब 25 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे। अभ्यर्थियों के मुताबिक कुल मिलाकर पेपर तो ठीक था, लेकिन फिजिक्स के सवाल कठिन होने की वजह से उसमें उलझना पड़ा। जबकि जूलॉजी-केमिस्ट्री के सवाल थोड़े आसान रहे।
केंद्रों पर प्रभावी रहा जैमर, सीसीटीवी से निगरानी
पारदर्शिता और सुरक्षा के लिहाज से केन्द्रों पर जैमर भी लगाए गए थे जिससे कि किसी तरीके की इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग ना हो सके। साथ ही केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से पूरी निगरानी होती रही। जबकि परीक्षा के नियमानुसार केंद्रों के अंदर और बाहर वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन

दिए गए मास्क, सैनिटाइजर और ग्लब्स
वाराणसी और आसपास के जिलों से परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिहाज से केंद्रों पर ही मास्क, सैनिटाइडर और ग्लब्स भी दिए गए। परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्र के बाहर रखे एक बॉक्स में सभी अभ्यर्थियों ने मास्क डाल दिए।
अभ्यर्थी बोले
कोरोना काल में पेपर होगा या नहीं इसको लेकर संशय था। केमिस्ट्री और बॉयो तो आसान रहा, लेकिन फिजिक्स के सवाल मुश्किल रहे, इस वजह से समय लगा।-हलचल कुमार, गाजीपुर
सोशल डिस्टेंसिंग के लिहाज से 11 बजे से ही केंद्र पर प्रवेश मिलना शुरू हो गया था। पेपर ठीक रहा अन्य विषयों के मुकाबले फिजिक्स के सवालों ने उलझाया।-पवन पटेल सारनाथ
जिस तरह परीक्षा का विरोध हो रहा था लगा कि परीक्षा नहीं होगी। जब तिथि घोषित हुई तब राहत मिली। पेपर अच्छा हुआ है उम्मीद है कि अच्छे अंक भी मिलेंगे।-श्वेता सिंह,चंदौली
मेडिकल में दाखिले का सपना है। इसको पूरा करने के लिए तैयारी चल रही है। फिजिक्स के मुकाबले केमिस्ट्री-जूलॉजी के सवाल आसान रहे। केंद्र पर अच्छी व्यवस्था रही।-उमूलवरा, पीलीकोठी
फिजिक्स-केमिस्ट्री में एनसीईआरटी से अधिक सवाल पूछे गए, इसलिए थोड़ी सी कठिनाई हुई। बिना मास्क-ग्लब्स अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। पेपर अच्छा हुआ है।-हर्षिका सिंह ,पांडेयपुर
परीक्षा खत्म होते ही केंद्रों के बाहर लगा जाम
शाम पांच बजे परीक्षा खत्म होते ही केंद्रों के बाहर जाम लग गया। वाराणसी के बाहर के जिलों के अभ्यर्थी में कोई दो पहिया तो कोई चार पहिया गाड़ी के साथ परीक्षा देने आया था। जैसे ही पेपर खत्म हुआ लहरतारा, मंडुवाडीह, नरिया, वरुणापार आदि जगहों पर जाम लग गया। इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें