फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बरेका परिसर में पूर्व सैनिक संभालेंगे सुरक्षा की कमान, जानें- क्यों लिया गया ये फैसला

Fri, 07 Feb 2025 12:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी स्थित बनारस रेल इंजन कारखाना परिसर में अब पूर्व सैनिक सुरक्षा की कमान संभालेंगे। इसके अलावा 150 अतिरिक्त कैमरे भी लगाए जाएंगे।  
विज्ञापन
बरेका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर में की सुरक्षा की कमान पूर्व सैनिक संभालेंगे। यहां उत्तर प्रदेश सैनिक कल्याण बोर्ड से 100 से अधिक पूर्व सैनिकों की तैनाती करने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा 150 अतिरिक्त कैमरे भी लगाए जाएंगे। अब तक यहां 250 से अधिक कैमरे से निगरानी की जा रही है। बरेका के गुमटी मार्केट में चोरी की घटना के बाद यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


बरेका के गुमटी मार्केट में दुकान नंबर 73 में चोरी के बाद से परिसर की सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जा रही है। मामले में आरपीएफ ने चोरी के माल, रेल संपत्ति के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

बरेका आरपीएफ के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त नुरुल होदा ने बताया कि परिसर में अतिक्रमण, अवैध निर्माण, गंदगी फैलाने वालों, यातायात नियमों की अवहेलना, बिजली पानी की क्षति, चोरी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें