फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास मंदिर में मीरा कुमार ने परोसा लंगर, उमड़े अनुयायी

Mon, 22 Feb 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राजघाट स्थित संत रविदास मंदिर में रविवार को अनुयायियों का तांता लग गया।
विज्ञापन

 बड़ी तादाद में संत रविदास के अनुयायी जयंती मनाने के लिए यहां पहुंचे। पूर्व लोक सभाध्यक्ष मीरा कुमार ने इस मौके पर कहा कि संत रविदास ने मानवता के सूत्र में समाज को बांधने का संदेश दिया है।
उन्होंने जातपात, छुआछूत मिटाने के साथ ही आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ाने के लिए सामाजिक क्रांति का सूत्रपात किया। उनके संदेशों पर चलकर समाज का भला हो सकता है। इससे पहले कांग्रेस के युवा नेता अमित राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनको सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर परिसर में जश्न का माहौल है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रविवार की दोपहर अपने पति मंजुल कुमार के साथ राजघाट स्थित संत रविदास मंदिर पहुंची।
 इस दौरान उन्होंने गुरु रविदास के चित्र पर माल्यार्पण भी किया। उन्होंने मंदिर परिसर में भक्तों को लंगर भी परोसा। इस दौरान अमित सिंह, संतोष मिश्र, कन्हैया मिश्र, प्रदीप पांडेय, अभिनव त्रिपाठी, अशोक तिवारी समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें