फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मश्री मुहम्मद शाहिद की स्मृति में बनारस में हर साल आयोजित की जाएगी प्रतियोगिता

Sat, 10 Nov 2018 10:51 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मोहम्मद शाहिद
विज्ञापन
भारतीय हॉकी को नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पद्मश्री हॉकी प्लयेर मोहम्मद शाहिद के नाम पर वाराणसी में हर साल हॉकी प्रतियोगिता होगा। उत्तर प्रदेश का खेल निदेशालय पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान पद्मश्री मुहम्मद शाहिद की स्मृति में हर वर्ष अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता वाराणसी में आयोजित करेगा।
विज्ञापन


शनिवार को उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने सिगरा स्टेडियम में संवाददाताओं को बताया कि यह प्रतियोगिता 24 से 31 जनवरी तक बड़ा लालपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल के हॉकी एस्ट्रो टर्फ  मैदान पर खेली जाएगी। इसमें देश की 12 सर्वोच्च टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें पीएनबी, इंडियन ऑयल, एयर फोर्स आदि की टीमें शिरकत करेंगी।

विजेता टीम को दो लाख, उपविजेता टीम को एक लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप मिलेंगे। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। डॉ. सिंह ने बताया कि जल्दी ही डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल को उच्च स्तरीय बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ताकि किसी भी टीम को मैच खेलने में दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


लीग कम नाक आउट आधार पर खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में पूर्वांचल के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। इस कारण पूर्वांचल एकादश को भी प्रवेश दिया गया है। इस टीम में पूर्वांचल के सभी जनपदों के खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।

हॉकी वाराणसी को पूर्वांचल एकादश को बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही डॉ. सिंह ने बड़ा लालपुर स्थित हॉकी स्टेडियम का दौरा किया और व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

सरकारी उपेक्षा से नाराज मो. शाहिद की पत्नी दी थी चेतावनी

पद्मश्री मोहम्मद शाहिद की पत्नी परवीन ने जुलाई में सरकारी उपेक्षा के विरोध में पति को मिले सभी मेडल वापस करने की चेतावनी दी थी।  उन्होंने कहा था कि 20 जुलाई को मो. शाहिद की पुण्यतिथि पर दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेडल और अन्य पुरस्कार लौटाएंगी। उनकी इस घोषणा के बाद बनारस से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया था। स्थानीय प्रशासन सहित प्रदेस सरकार के अधिकारियों ने उस वक्त मोहम्मद शाहिद की पत्नी से मुलाकात कर सांत्वाना दिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें