फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी में हर दिन माता-पिता हो रहे बेघर, चुन रहे वृद्धाश्रम का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल में 25 दिसंबर तक आए 428 मामले, सारनाथ के वृद्धाश्रम में रह रहे 87 बुजुर्ग
विज्ञापन

बच्चे निकाल रहे फिर भी बच्चों पर कार्रवाई नहीं चाहते माता-पिता, कहते हैं वह खुश रहें
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। काशी में हर दिन माता-पिता घर से बेघर हो रहे हैं। बच्चे उनकी देखभाल करने को तैयार नहीं है। सुलह समझौता अधिकारी निर्भय भास्कर बताते हैं कि साल 2024 में अब तक ऐसे 428 मामले आ चुके हैं। यानी कह सकते हैं कि हर दिन एक से अधिक माता-पिता अपनी ही औलाद के अत्याचार का शिकार हो रहे हैं। कुछ मामलों में अफसर सुलह भी कराते हैं, लेकिन स्थितियां सामान्य नहीं रहती। मौजूदा समय में सारनाथ के वृद्धाश्रम में 87 बुजुर्ग रह रहे हैं। ताज्जुब की बात है कि बीते दस साल में सिर्फ एक ही मामला है ऐसा है जब परिजन वृद्धाश्रम में आए पिता को कोई लेने आया है। यहां छोड़ने के बाद कोई उन्हें लेने नहीं आता।

केस 1-
बच्चे इसी में खुश में तो यही सही
कपसेठी क्षेत्र के एक 80 वर्षीय बुजुर्ग वृद्धाश्रम में रह रहे हैं। वह मुंबई की एक टायर कंपनी में नौकरी करते थे। पिछले कुछ सालों से गांव में रह रहे थे। बेटों ने उनकी जमीन धोखे से अपने नाम करा ली। फिर उनकी चेक पर धोखे से हस्ताक्षर कराकर खाते से पांच लाख रुपये निकाल लिए। मई 2023 में उन्हें घर से निकाल दिया। वह थाने और अफसरों के पास भटकते रहे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनसे कहा गया कि उनकी जमीन वापस दिलाई जाएगी। रुपया भी दिला देंगे, एक अपील करें कोर्ट में तो उन्होंने यह कहकर मना कर दिया। बच्चे इसी में खुश में तो यही सही।
विज्ञापन


केस - 2

बेटा कार कंपनी में जीएम, पिता को घर से निकाला
कोलकाता के रहने वाले विश्वनाथ मुखर्जी की पढ़ाई इंग्लैंड में हुई। बड़ी कंपनी में नौकरी शुरू की और शादी के बाद एक बेटा हुआ। उसकी नौकरी एक बड़ी कार कंपनी में बड़े पद पर लगी। इस बीच विश्वनाथ ने नौकरी छोड़ दी। पत्नी के देहांत के बाद बेटे के साथ रहने लगे, लेकिन बेटे ने कुछ दिन बाद घर से निकाल दिया। वह काशी चले आए। बदहवास स्थिति में किसी ने वृद्धाश्रम पहुंचाया। वह यहीं कुछ साल रहे। उनकी मृत्यु हो गई तो वृद्धाश्रम के पदाधिकारियों ने बेटे को सूचना दी और अंतिम संस्कार की बात कही तो उसने आने से मना कर दिया।

केस - 3

बेटा जज, मां रहने आईं वृद्धाश्रम
सिगरा क्षेत्र की एक कॉलोनी से एक बुजुर्ग वृद्धाश्रम में रहने गईं। वह सरकारी नौकरी से रिटायर थी। उनका बेटा बिहार में जज है। जब उनसे पूछा गया कि वह क्यों आई बेटे ने रोका नहीं। तो उन्होंने बताया कि बहू से उनकी नहीं बनती। उन्होंने बेटे से कहा कि वह घर छोड़ देंगी और वृद्धाश्रम में रहने चली जाएंगी तो बेटे ने कहा कि जैसी आपकी इच्छा... तो चली आई। कुछ दिन वृद्धाश्रम में रहने में के बाद वह खुद ही यहां से चली गईं।

केस - 4

बेटा प्रधान, पैसों की कमी नहीं फिर भी पिता वृद्धाश्रम में
प्रयागराज के एक गांव के एक बुजुर्ग वृद्धाश्रम में रहने आए। बताया कि बेटा प्रधान है। कई काम-धंधे हैं। रुपयों की कमी नहीं है। बेटा आए दिन सार्वजनिक रूप से उनकी बेइज्जती करता था तो उन्होंने घर छोड़ दिया। वृद्धाश्रम में करीब एक सप्ताह रहे लेकिन इसी दौरान उनकी बहू उन्हें घर ले जाने के लिए लेने आई। वह जाने को तैयार नहीं हुए। बहू ने उनके रहने की व्यवस्था दूसरे घर में करने को कहा तो वह बहू के साथ चले गए।


बेटियां ले जाने को तैयार, दंपती जा नहीं रहे
एक बुजुर्ग दंपती वृद्धाश्रम में कुछ साल से रह रहे हैं। उनके बेटे नहीं है। व्यापारी थे, संपत्ति भाईयों को दे दी। वहां सम्मान नहीं मिला तो चले आए। दो बेटियां हैं, उनकी शादी हो गई है। दोनों की शादी बनारस शहर में ही हुई है। दोनों परिवार के साथ उनसे मिलने आती रहती हैं। दोनों ही उन्हें ले जाने की जिद करती हैं। साथ रहने को कहती हैं, कई बार जिद कर चुकी हैं लेकिन दंपती जाने को तैयार नहीं हैं। वह कहते हैं कि हमारे यहां बेटियों के घर नहीं खाया जाता है।



बेटा सीआरपीएफ में, मां को छोड़ने आया तो लगाई फटकार
वृद्धाश्रम अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह पिछले साल का एक मामला बताते हैं। बताया कि एक सीआरपीएफ जवान उनके पास आया कि वह अपनी मां को आश्रम में छोड़ना चाहता है। ओमप्रकाश सिंह नाराज हुए, कहा कि आप सेना में नौकरी करते हैं, मां के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम नहीं कर सकते। जाइए डीएम से अनुमति लेकर आइए, नहीं तो मैं शिकायत करूंगा। इस पर सीआरपीएफ जवान चला गया और वहां कभी वापस नहीं आया।


माता-पिता धरोहर हैं। वृक्ष फल नहीं देता तो छांव जरूर देता है। उन्होंने बच्चों को काबिल बनाने में संघर्ष किया है। मैं कई सालों से वृद्धाश्रम में ऐसे कई अनुभवों से गुजरा हूं। वृद्वाआश्रम में माता-पिता को छोड़ जाने के बाद बेटे कभी उनका हाल लेने नहीं आते हैं, मिलने नहीं आते हैं। एकाध बेटा ही है जो मिलने आता है। हां, बेटियां मिलने आती रहती हैं। - ओमप्रकाश सिंह, अधीक्षक, वृद्धाश्रम
विज्ञापन


आपके बच्चे आपको घर से नहीं निकाल सकते, कानून का सहारा लीजिए
अपीलिय अधिकारी निर्भय भास्कर कहते हैं कि बच्चे माता-पिता को घर से नहीं निकाल सकते हैं। केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 पारित किया। इसका लाभ 60 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को मिलता है। कानून के तहत अंतरिम गुजारा भत्ता की राशि ट्रिब्यूनल दस हजार रुपये तक तय करता है। यदि बच्चे नहीं देते हैं तो जेल भी हो सकती है। देखभाल नहीं करेंगे तो संपत्ति पर दावा भी नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें