फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था : काशी में रोज 5-6 दंपती के रिश्ते में आ रही दरार, अपराध प्रकोष्ठ की रिपोर्ट; सामंजस्य में भी दिक्कत

Thu, 16 Jan 2025 06:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : वाराणसी में अपराध प्रकोष्ठ में ऐसे कई मामले आ रहे हैं जो पारिवारिक कलह से जुड़े हुए हैं। शादी के बाद दोनों पक्षों से शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं। 
विज्ञापन
अपराध प्रकोष्ठ में आ रहे मामले। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी की कम उम्र भी इन दिनों पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आने की एक वजह भी बन रही है। यह पारिवारिक कलह सहित घरेलू हिंसा का कारण बन गया है। अकसर गरीब परिवार के माता-पिता बेटी की उम्र 18 साल होने पर ही शादी कर देते हैं। जिसकी वजह से महिलाओं को सामंजस्य बनाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन


कई बार कम उम्र होने के वजह से युवती को घर को संभालने में परेशानी होती है। महिला अपराध प्रकोष्ठ में हर रोज 5-6 ऐसे मामले आ रहे हैं, जिनमें महिला की उम्र कम होने की वजह से बच्चों वाली हरकतें करने की शिकायत की जाती है। 

महिला पक्ष के ये दावे होते हैं कि ससुराल वालों की पिछड़ी सोच की वजह से वो खुलकर रह नहीं पाती, उन्हें फोन चलाने को नहीं मिलता है, और घर से बाहर निकलने से भी मना किया जाता है। इस वजह से कई बार पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता है और घरेलू हिंसा का रूप ले लेता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केस 1 : भेलूपुर के एक जोड़े की शादी 5 साल पहले हुई थी, पत्नी का सोशल मीडिया का उपयोग करना पति को बिल्कुल भी पसंद नहीं था। कुछ दिनों बाद पति ने पत्नी का बाहर निकलना भी बंद करवा दिया। जब पत्नी ने विरोध किया तो दोनों में बहस के साथ हाथापाई होने लगी। जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया।

केस 2 : काशी विद्यापीठ के रहने वाले पति-पत्नी के विवाद की वजह, पति का चाची की बात को मानना था। इसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता  रहता था। पति का आरोप था कि पत्नी बच्चों की तरह हरकतें करती है, घर की किसी भी जिम्मेदारी को संभालने के बजाय वो दिन भर फोन चलाती रहती है।

बोले अधिकारी
पति-पत्नी में अक्सर छोटी-मोटी बातों को लेकर भी विवाद हो जाता है। जिसमें दोनों की समान गलती होती है। इनके बीच सामंजस्य बनाते हुए इनकी काउंसिलिंग की जा रही है। - ममता रानी, एडीसीपी महिला अपराध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें