केस 1 : भेलूपुर के एक जोड़े की शादी 5 साल पहले हुई थी, पत्नी का सोशल मीडिया का उपयोग करना पति को बिल्कुल भी पसंद नहीं था। कुछ दिनों बाद पति ने पत्नी का बाहर निकलना भी बंद करवा दिया। जब पत्नी ने विरोध किया तो दोनों में बहस के साथ हाथापाई होने लगी। जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया।
केस 2 : काशी विद्यापीठ के रहने वाले पति-पत्नी के विवाद की वजह, पति का चाची की बात को मानना था। इसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। पति का आरोप था कि पत्नी बच्चों की तरह हरकतें करती है, घर की किसी भी जिम्मेदारी को संभालने के बजाय वो दिन भर फोन चलाती रहती है।
बोले अधिकारी
पति-पत्नी में अक्सर छोटी-मोटी बातों को लेकर भी विवाद हो जाता है। जिसमें दोनों की समान गलती होती है। इनके बीच सामंजस्य बनाते हुए इनकी काउंसिलिंग की जा रही है। - ममता रानी, एडीसीपी महिला अपराध