वाराणसी। मानसून के 15 जून तक आने की संभावना रहती है। इसे देख 5 जून से पहले नालों की सफाई पूरी कर ली जाती है। सफाई के लिए मात्र 45 दिन बचे हैं। इस बार नगर निगम ने 64 कर्मचारियों का एक ''नाला गैंग'' बनाया है। बावजूद अब तक नाला साफ नहीं हुआ है। अब तक 3 बड़े, 22 मझोले और 27 छोटे नालों की सफाई नहीं हुई है। नगर निगम की उदासीनता के कारण हर साल की तरह इस बार भी सफाई में देरी हो रही है। इससे जलभराव का खतरा बना हुआ है। पिछले साल सफाई के लिए 50 लाख रुपये खर्च किए गए थे। नाला मैन मशीन से सफाई शुरू कराई है। इस दौरान सिल्ट को सीधे बंद वाहनों में उठाने का काम किया जा रहा है। अतिक्रमण का ड्रोन से सर्वे कराया जा रहा है। ज्यादातर नाला गंदगी से पटा है और अतिक्रमण भी है। ड्रोन से सर्वे के बाद अतिक्रमण हटाकर नाले की सफाई की जाएगी। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जल निकासी के मार्ग में किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द ही निरीक्षण कर जवाबदेही तय होगी। ब्यूरो