फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सरहद पार गोली भी बोली वंदे मातरम...

विज्ञापन
Photo Title - फोटो : samvad
विज्ञापन
मुस्तफाबाद गांव में मां काली पूजा महोत्सव के तहत रविवार रात बिरहा मुकाबले का आयोजन हुआ। श्री बजरंग दल मां काली पूजा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बिरहा गायक ओमप्रकाश दीवाना और गायिका रजनीगंधा के बीच मुकाबला हुआ। दोनों कलाकारों ने वीर और भक्ति रस की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। ओमप्रकाश दीवाना ने उरी आतंकी हमले और सर्जिकल स्ट्राइक की घटनाओं को बिरहा के माध्यम से प्रस्तुत किया। उन्होंने घायल सैनिक भानु सिंह और उनके बेटे सूरज की वीरता का भी वर्णन किया। उनकी प्रस्तुति के दौरान ''सरहद पार गोली भी बोली, वंदे मातरम'' के उद्घोष से पंडाल गूंज उठा। वहीं, रजनीगंधा ने जामवंत प्रसंग और भगवान श्रीराम के आदर्शों पर आधारित भक्ति गीत प्रस्तुत किए। उन्होंने लक्ष्मण के संस्कार, भक्ति और त्याग का वर्णन किया। दोनों कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। सोमवार सुबह हवन-पूजन के साथ तीन दिवसीय मां काली पूजा महोत्सव का समापन हुआ। शाम को देवी गीतों और विदाई गीतों के बीच मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष अवधेश यादव गुड्डू, ग्राम प्रधान पारस, सिद्ध सहनी, डब्लू पाल और अनुराग सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें