फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्वामी नारायण मंदिर में लगा 56 प्रकार के गुजराती व्यंजनों का भाेग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामीनारायण मंदिर मच्छोदरी में मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रभु स्वामी नारायण को 56 प्रकार के गुजराती व्यंजनों का भाेग अर्पित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गोवर्धन पूजा और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद अन्नकूट की आरती की गई। गुजरात से आए कारीगरों और मंदिर के महंत स्वामी प्रेम स्वरूप दास के प्रयास से यह भोग तैयार हुआ। 21 क्विंटल भोग बनाने में सात दिन का समय लगा। स्वामी प्रेम स्वरूप दास ने स्वयं कई व्यंजन बनाए। पुजारी घनश्याम मेहता और शांतिलाल ने आरती की। अन्नकूट महोत्सव के बाद दिलीप अमीन लंदन की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महंत स्वामी प्रेम स्वरूप दास ने पूर्व मंत्री शहर दक्षिणी के विधायक डॉ.नीलकंठ तिवारी और राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र सहित कई अतिथियों को सम्मानित किया। गुजरात से आए कई संत और भक्त भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें