फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तीसरे दिन भी न शूटर चिह्नित, न नामजद आरोपी चढ़े हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुकीमगंज निवासी व्यवसायी राजकुमार यादव की हत्या के प्रयास के मामले में तीसरे दिन रविवार को भी सारनाथ थाने की पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली रहे। सारनाथ थाने की पुलिस न गोली मारने वाले दोनों शूटरों को चिह्नित कर सकी और न नामजद सात आरोपियों को गिरफ्तार कर सकी। पुलिस की सारी कार्रवाई दबिश देने और गाजीपुर जेल में बंद नामजद आरोपी विजय यादव के करीबियों से पूछताछ तक ही सीमित है।मुकीमगंज निवासी व्यवसायी राजकुमार यादव को शुक्रवार की सुबह तिलमापुर क्षेत्र में रंगीलदास पोखरा चौराहा के समीप तीन गोली मारी गई थी। राजकुमार बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में आईसीयू में भर्ती हैं। प्रकरण को लेकर गाजीपुर जेल में बंद उनके छोटे भाई विजय यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित अन्य आरोपो में सारनाथ क्षेत्र में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी रविवार की देर रात न शूटर चिह्नित किए जा सके और न नामजद सात आरोपियों के बारे में कोई ठोस जानकारी मिली। इस संबंध में सारनाथ थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि शूटरों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। शूटर गिरफ्तार हो जाएंगे तो वारदात की साजिश रचने वाले बेनकाब हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें